खत्री वृद्ध सत्कार योजना समिति

0
927
old punjabi woman

खत्री वृद्ध सत्कार योजना समिति

खत्री समाज के वरिष्ठ जनों के लिए वृद्धावस्था में अपने स्वास्थय को अच्छा रखने हेतु प्रेरणादायक, अनुभवी चिकित्सकों का मार्गदर्शन, समाज के अन्य वरिष्ठ जनों के अनुभव साझा करने हेतु कार्यकर्मों की व्यवस्था तथा उनके जीवन के अमूल्य अनुभवों तथा जानकारी को समाज के सभी परिवारों की तरक्की के लिए एकत्रित तथा साझा करने की व्यवस्था करना l बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से मनोरंजन तथा सांस्कृतिक व् आध्यात्मिक कार्यकर्मों का आयोजन करना l

जरूरतमंद बुजुर्गों की आजीविका के लिए आवश्यक वस्तुओं तथा साधनों की व्यवस्था हेतु योजना तथा कार्यक्रम चलाना l घर बैठे बुजुर्गों के व्यवसायिक, रोजगार और कार्यकुशलता के ज्ञान व् अनुभव को युवाओं की तरक्की के लिए पहुँचाने हेतु व्यवस्था करना l बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से मेडिकल जांच और घर बैठे उपचार की व्यवस्था करना इस समिति के प्रमुख उद्देश्य है l

इसके अतिरिक्त समय की आवश्यकता तथा सभी सदस्यों के सुझाव के अनुसार बुजुर्गों तथा परिवारों के जीवन को सुखमय बनाने हेतु सभी नए प्रयास किये जायेंगे l