संगठन की विचारधारा

0
1338

संगठन की विचारधारा/उद्देश्य/कार्य जो किये जाने हैं:-

1. सभी खत्री परिवारों को पूरे भारतवर्ष में इकट्ठा करना।
2. खत्री जाति के किसी भी व्यक्ति पर किसी भी जगह चाहे वो कोई राज्य हो , भारत में या भारत से बाहर भी कोई आपदा या परेशानी आती है तो सब एकजुट होकर उसका सहयोग करेंगे।
3. खत्री जाति के व्यापारियों की हर संभव मदद करना और उनके व्यापार के लिए नवीन योजनाएं बनाना और प्रदेश एवं केंद्र सरकार से उन्हें लागू करवाना।
4. सभी खत्री जाति की पारिवारिक परिचारिका का प्रकाशन।
5. खत्री जाति की हर शहर और गांव में धर्मशाला/भवन/सामुदायिक केंद्रों का निर्माण।
6. वर्ष में दो बड़े फंक्शन राष्ट्रीय स्तर पर एक तो 30 मई महाराजा अरूट जी की जयंती और दूसरा नवंबर दिसंबर के आसपास सभी सदस्यों के सुझाव से ।
7. महाराजा अरूट जयंती की छुट्टी को प्रत्येक राज्य सरकार व केंद्र सरकार से करवाने का कार्य करना।
8.खत्री जाति का इतिहास खोजना।
9. खत्री के इतिहास पर पुस्तकों के लेखन का कार्य।
10. महाराजा अरूट जी के नाम पर AIIMS/मेडिकल कॉलेज का निर्माण/नामकरण।
11. मदन लाल ढींगरा जी के नाम पर यूनिवर्सिटी का निर्माण/नामकरण।
12. सभी खत्री जाति के बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता का कार्य।
13. खत्री जाति के पढ़ने वाले बच्चों के लिए हर शहर में फ्री होस्टल की सुविधा का प्रावधान।
14. खत्री जाति के बच्चों के लिए बड़े बड़े पदों और रोजगार के लिए कॉम्पेटिशन के लिए फ्री कोचिंग संस्थानों का निर्माण।
15. खत्री जाति के बच्चों को सेना, अर्धसेना और पुलिस में जाने के लिए जागरूक करना और इसके लिए बच्चों की हर प्रकार से सहायता करना।
16. खत्री जाति के बच्चों के लिए बनाए गए फ्री होस्टल में फ्री की खाने की सुविधा का प्रबंध।
17. खत्री जाति के बच्चों को स्पोर्ट्स के लिए प्रेरित करना और इस क्षेत्र में आने वाली सभी समस्याओं को दूर करना।
18. खत्री जाति के लिए फौज में अपनी रेजिमेंट बनवाना।
19. अन्य महापुरुषों के नाम पर स्कूल व कॉलेज
20. खत्री जाति के लिए उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों का निर्माण।
21. खत्री जाति के लोगों के लिए उच्च स्तरीय हस्पतालों का निर्माण।
22. खत्री जाति के देवी देवताओं के मंदिरों का निर्माण।
23.खत्री जाति के लोगों में राजनैतिक चेतना का संचार।
24. खत्री जाति के आर्थिक सामाजिक और राजनैतिक रूप से पिछड़े लोगों को ऊपर उठाना।
25. खत्री जाति के युवाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध करवाना और रोजगार दिलवाने में मदद करना।
26. खत्री जाति का समाचार पत्र का प्रकाशन
27. खत्री जाति के हर गोत्र/अल्लों के गण बनाना और उनका विस्तार करना।
28.खत्री जाति के युवाओं की अरूट सेना का निर्माण
29. खत्री जाति के युवक और युवतियों के लिए निःशुल्क विवाह सेवा
30. खत्री जाति के युवाओं को हर नशे से दूर रखने के लिए नशा मुक्ति कार्यक्रम
31. खत्री जाति के परिवारों को सामाजिक बुराई दहेज प्रथा को छोड़ने बारे प्रेरित करना और इस बुराई का जड़मूल से समाप्त करना।
32. खत्री जाति के द्वारा दिये जाने वाले मृत्यु भोज को समाप्त करना।
33. खत्री जाति के त्योहार, संस्कृति, जिससे हम अनजान होते जा रहे हैं की पुनर्स्थापना के लिए पर्यास करना।